अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में राममय हुए पेण्ड्रा नगर में घर घर सजाई गई रंगोली, दीवाली से भी ज्यादा उत्साह दिखा, मनाई गई राम दीवाली

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/22 जनवरी 2024) :
सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में राममय हुए पेण्ड्रा नगर में घर घर रंगोली सजाई गई थी। लोगों में दीवाली से भी ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने राम दीवाली मनाई। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह, उमंग और खुशी का लोगों को सैकड़ो वर्षों के बाद ऐसा अवसर मिला। शाम को आतिशबाजी के साथ ही नगर के सभी घरों दिए जलाए गए और भगवान श्रीराम के स्वागत में घर के द्वार को रंगोली से सजाया गया। सोमवार को पूरे पेण्ड्रा नगर के साथ ही पूरा क्षेत्र भगवान श्रीराम की भक्ति में सरावोर दिखा।