
पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/27 मार्च 2024) :
सामाजिक समरसता सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होली मिलन समारोह का स्थानीय नामदेव समाज विकास परिषद के द्वारा दिनांक 26 मार्च को समरसता पंडाल पर आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि रेवा प्रसाद नामदेव, विशिष्ट अभ्यागत प्रकाश नामदेव, आर एन नामदेव, मंजू नामदेव थे।
इन सभी का स्वागत वंदन गुलाल एवं होली की टोपी गमछा लगाकर किया गया। इस मिलन समारोह में समाज के सभी परिवारों के सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की खुशियां बांटी। पूरे कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रकाश नामदेव ने संपूर्ण कार्यक्रम की रचना की एवं संचालन रश्मि नामदेव, संदीप नामदेव, अन्ना नामदेव द्वारा समय-समय पर किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लव कुश के रूप में सजे धजे परी नामदेव कुमारी प्रभु चटर्जी द्वारा शानदार नृत्य के साथ हम कथा सुनाते राम सकल गुणगान की भजन पर अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही कुमारी प्रज्ञा, प्राची, निहारिका, तान्या, छवि, ऐश्वर्या, गौरी तथा अन्य बच्चों ने अपने मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ माता का सम्मान जिसमें मुख्य रूप से विद्या नामदेव, इंद्री नामदेव, सुशीला नामदेव, उमा कुसुम नामदेव, कविता नामदेव, मिकी नामदेव, रश्मि नामदेव व्याख्याता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राखी गहलोत, मथुरा सोनी ने अपनी सहभागिता दी एवं अपने गीत और विचारों को प्रस्तुत किया। समाज के वरिष्ठ जनों का भी आशीर्वाद मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
रंग गुलाल के साथ-साथ रात्रि में सभी सहभोज में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अखिलेश नामदेव द्वारा संगीत गीत के साथ अपनी प्रस्तुति दी। आभार प्रदर्शन आर एन नामदेव द्वारा किया गया। होली मिलन जैसे आयोजन पर सभी ने खुशी व्यक्त की मुख्य रूप से संजय नामदेव पेण्ड्रा, कृष्ण कुमार नामदेव पेण्ड्रा, बालमुकुंद नामदेव, परदेसी नामदेव, अमरकंटक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर बिंजू एवं उनकी धर्मपत्नी एमपी नामदेव, कल्लू प्रसाद नामदेव, कमल नामदेव, मनोज नामदेव, संदीप नामदेव, राजू नामदेव, संजय नामदेव गौरेला इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था जीत नामदेव एवं शिव नामदेव, रानू नामदेव के द्वारा की गई। समाज का यह प्रथम होली मिलन कार्यक्रम सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।