छत्तीसगढ़ : निकाय एवं पंचायत चुनाव वोटिंग से पहले भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, किसानों के खातों में आया 800 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी का अंतर राशि…,2300 समर्थन मूल्य + 800 अंतर राशि सहित 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान की राशि मिली किसानों को…,भाजपा प्रत्याशी कर रहे प्रचार, किसानों के चेहरे खिले…,देश में छत्तीसगढ़ में हो रही किसानों से सबसे उच्चतम मूल्य में धान खरीदी…

रायपुर।पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/08 फरवरी 2025) :
छत्तीसगढ़ राज्य में 11 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव एवं 17, 20 और 23 फरवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वोटिंग से पहले राज्य के किसानों को रिझाने के लिए भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक दांव खेल दिया है।

जो कहा वो किया, के वायदे को पूरा करते हुए भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों के खातों में आया 800 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी का अंतर राशि ट्रान्सफर कर दिया है। इस अन्तर राशि के किसानों को 2300 समर्थन मूल्य + 800 अंतर राशि सहित 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिल गया है।

अब चुनावों में भाजपा प्रत्याशी वायदा निभाने का प्रचार कर रहे हैं। जिसका लाभ किसानों के बीच भाजपा प्रत्याशियों को मिलने की संभावना दिख रही है।

बता दें कि देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है, जहां “किसान समृद्धि योजनान्तर्गत” किसानों से सबसे उच्चतम मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल में सरकार द्वारा धान खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में 21 क्विटंल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाती है, जिसका कुल राशि भुगतान किसानों को 65100 रूपये प्रति एकड़ के धान का मिला।