गांव का छात्र फुलेश्वर पैकरा वर्ड पावर चैंपियनशिप में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर मुम्बई में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ…

गांव का छात्र फुलेश्वर पैकरा वर्ड पावर चैंपियनशिप में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर मुम्बई में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/04 अप्रैल 2025) :
मेहनत और लगन से पढ़ाने वाली शिक्षका के प्रयास से वर्ड पावर चैंपियनशिप (शब्द शक्ति प्रतियोगिता) के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विकासखण्ड पेण्ड्रा के दूरस्थ अंचल के आदिवासी छात्र का चयन मुम्बई में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

रायपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुबई में 30 अप्रैल को नेशनल लेवल में होने की प्रतियोगिता के लिए विकासखंड पेण्ड्रा के दूरस्थ अंचल में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कनईबहरा, संकुल कोडगार के छात्र फुलेश्वर पैकरा पिता सुरेश कुमार पैकरा कक्षा 4थी राज्य में प्रथम स्थान तथा अभय प्रताप पैकरा कक्षा 4 तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष भी अभय प्रताप पैकरा का राज्य स्तर पर चयन हुआ था। लगातार इंग्लिश एफएलएन में पिछले दो वर्षो से शिक्षिका गीता नागवंश द्वारा तैयारी कराया जा रहा है। गीता नागवंश हर गतिविधि में सक्रिय और मेहनती शिक्षिका हैं। वो लगन से नियमित अध्यापन कार्य कराती हैं। जिसमें शाला के प्रधान पाठक पोषण सिंह कंवर का विशेष सहयोग रहता है।

वर्ड पावर चैंपियनशिप का आनलाइन क्लास प्रति शनिवार को आयोजित होता है। जिसे लीप फॉर वर्ड के टीम द्वारा संचालित किया जाता है। इसमें शब्दो को जोड़ना, तोड़ना तथा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित किया जाता है। जिसमें बलदाऊ सिंह श्याम और सुनीता यादव का सहयोग रहता है। इस सफलता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जेके शास्त्री, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएन चंद्रा, संकुल शैक्षिक समन्वयक राकेश कुमार चौधरी ने बधाई दिया। राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र को इनाम में रेंजर सायकल और गिफ्ट मिला है, जिसे पाकर छात्र बहुत पाकर खुश है।