जीपीएम जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने जीवन सिंह राठौर को 1147 और क्षेत्र क्रमांक 6 से निर्दलीय पूर्णिमा पैकरा ने रंजीता पैकरा को 1019 वोटों से हराया…,पढ़िए सभी प्रत्याशियों को मिले वोट…

जीपीएम जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने जीवन सिंह राठौर को 1147 और क्षेत्र क्रमांक 6 से निर्दलीय पूर्णिमा पैकरा ने रंजीता पैकरा को 1019 वोटों से हराया…,पढ़िए सभी प्रत्याशियों को मिले वोट…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/22 फरवरी 2025) :
नव गठित जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के पहले जिला पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जीवन सिंह राठौर को 1147 वोटों के अंतर से हराया। वहीं क्षेत्र क्रमांक 6 से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्णिमा कपूर पैकरा ने निर्दलीय रंजीता नारायण पैकरा को 1019 वोटों के अंतर से हराया है। राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह को 7510 और जीवन सिंह राठौर को 6363 वोट मिले हैं।

क्षेत्र क्रमांक 05 में 10 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे। अंतिम परिणाम जो सामने आए हैं, उस उसमें राजा उपेंद्र बहादुर सिंह और जीवन सिंह राठौर के अलावा अन्य 8 प्रत्याशियों को निरस्त हुए वोटों से भी कम वोट मिले हैं। कुल 19315 मत डाले गए थे, जिसमें से 18376 मत वैध रहे और 939 वोट निरस्त हुए।

क्षेत्र क्रमांक 5 में कुल वोट इस तरह पड़े :-
बसंतलाल केवट 755
जीवन सिंह 6363
मोतीलाल यादव 561
नारायण सिंह नायक 287
रमेश पाटकर 884
रत्नेश तिवारी 878
रोहित पनरिया 621
तपेश्वर चंद्रा 342
राजा उपेंद्र बहादुर सिंह 7510 (विजयी)
विशाल उरेती 161
निरस्त मत 939

जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 6 में कुल वोट इस तरह पड़े :-
फुलवती मरकाम 135
हंसी जयपाल पोट्टाम 1075
पूजा मरकाम 2362
पूर्णिमा कपूर पैकरा 4300 (विजयी)
रंजीता नारायण पैकरा 3281
रूमा पोर्ते 974
सरस्वती मराबी 2114
शकुन्तला मरकाम 2815
सुचिता गजमती भानू 810
कुल 19205 मत डाले गए थे, जिनमें से 17866 मत वैध थे और 1339 मत निरस्त हुए।