भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी अजीत उपेंद्र बहादुर सिंह (राजा भईया) को मिला हाथ चक्की चुनाव चिन्ह…,पेण्ड्रा गढ़ी परिवार के सरल सहज स्वभाव वाले राजा भईया को मिल रहा भारी जन समर्थन…,गांवों के विकास के संकल्प के साथ उतरे हैं चुनावी मैदान में…भाजपा कार्यकर्ता तन मन धन से जुटे राजा भईया के प्रचार में…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/07 फरवरी 2025) :
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी अजीत उपेंद्र बहादुर सिंह (राजा भईया, पेण्ड्रा गढ़ी) को चुनाव चिन्ह हाथ का चक्की मिला है। जिसका प्रचार प्रसार क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित राजा भईया के सरल सहज व्यक्तित्व से प्रभावित लोग तन मन धन से करने लगे हैं।

राजा भईया पेण्ड्रा गढ़ी (जमींदार) परिवार के सदस्य हैं। उनका सरल सहज स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता है।

चूंकि राजा भईया भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। इसलिए वो भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमन्त्री आवास योजना, 3100 रूपये क्विंटल में धान खरीदी, घर घर शुद्ध पेयजल, किसान सम्मान योजना, मुफ्त राशन इत्यादि योजनाओं को गांव गांव वालों को लाभ दिलाने के साथ ही भाजपा सरकार के सहयोग से गांवों में विकास कार्य कराने का वायदा करके वोट मांग रहे हैं।

राजा भईया भाजपा सरकार के सहयोग से गांवों के विकास के संकल्प के साथ उतरे हैं। इस चुनाव में भाजपा के सभी शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता पूरे लगन के साथ चुनावी मैदान में जुट गए हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी राजा भईया को अच्छा जन समर्थन मिलता दिख रहा है।