कर्मचारियों के लिए बजट निराशाजनक, मोदी की गारंटी फेल – अनिल शुक्ला

कर्मचारियों के लिए बजट निराशाजनक, मोदी की गारंटी फेल – अनिल शुक्ला

रायपुर (CG MP TIMES/03 मार्च 2025) :
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के  प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला शुक्ला ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में कर्मचारियों को 1 अप्रैल से तीन प्रतिशत डीए का झुनझुना पकड़ा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी फेल है। कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने वित्तमंत्री तथा वित्त सचिव से चर्चा कर कर्मचारी हित में बजट प्रावधान करने की मांग किया था, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की मांग पर ध्यान नहीं दिया है।